सारण का इसुआपुर में शहीद जांबाज दारोगा संजय तिवारी के नवनिर्मित प्रतिमा का एसपी ने किया अनावरण
#जांबाज दारोगा की बैंक लूट की योजना बाना रहे अपराधियों से सामना श्यामकौड़िया में हो गयी थी, जिसमें दारोगा को अपनी शहादत देनी पड़ी थी ।

इसुआपुर (सारण)
सारण का इसुआपुर थाना परिसर आज पुलिस – पत्रकार – समाज के अन्योन्याश्रय संबंध का अविस्मरणीय साक्षी बना । कर्तव्यनिष्ठ जाबांज दारोगा संजय तिवारी के शहादत की तीसरी पुण्यतिथि पर मौजूद तमाम आँख आंसू से लबरेज रहा । सुबकते हुए सारण पुलिस के कप्तान सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी , आरक्षी , प्रशासनिक पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि , कलमकार साथियो ने शहीद के नवनिर्मित स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए सलामी दी । शहीद के माता , पिता , पत्नी बच्चों को सभी ने नमन करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया ——
—– जीते तो सभी है , लेकिन वो जीना भी क्या जीना है यारों जो जीवन देश , समाज और दोस्तो के काम न आये। और इसे बखूबी निभाया ही नही बल्कि इतिहास बना दिया पत्रकार मित्र बड़े भाई राकेश कुमार सिंह निकुंभ ने और इसुआपुर के जनमानस ने , जिनके भगीरथ प्रयास के बदौलत पहली बार किसी थाना परिसर में शहीद दारोगा का स्मारक बना और उसका अनावरण पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय द्वारा किया गया ।
—-
शहीद दारोगा के शहादत को यादगार व जीवंत बनाने वाले पत्रकार साथी सहित पूरी टीम को नमन और बधाई दी गयी




Recent Comments