वैशाली: R.T.P.S. काउंटर पर भीड़  से महिलायें परेशान 
#न्यूज़ इनपुट :मुकेश यदुवंशी की  रिपोर्ट

जंदाहा (हाजीपुर) 
जंदाहा प्रखंण्ड मुख्यालय R.T.P.S काउंटर पर बुधवार की सुबह  के  दिन काफी भारी संख्या मे राशन कार्ड के लिये आवेदन जमा करनें की भीड़ थी । जिससे की महिलायें काफी परेशान दिखी ।  उन सब से पुछे जाने पर बताया कि नया  राशन कार्ड मे नाम जोडने के लिए आवेदन करने की   आवश्यकता है जो हम लोग बिलकुल सुबह छः  बजे से  आकर के भूखे प्यासे लाईन मे लगे हुए है।  कुछ लोगो ने बताया कि हम कल भी आए थे।  समय खत्म होने के कारण फिर आज सुबह से अपनी वारी के ईंतजार कर रहे हैं।  जिससे हम गरीब का दो रोज की मजदूरी खत्म हो गया है।