सारण:एटीएम छीन कर भागे मारुति सवार अपराधियों ने 37 हजार की निकासी कुछ ही घन्टे में की 
मशरक(सारण)  :
मशरक बस स्टैंड रोड अवस्थित एटीएम से राशि निकासी कर लौट रहे युवक से एटीएम छीन कर भागे मारुति सवार अपराधियों ने 37 हजार की निकासी कुछ ही घन्टे में की । पानापुर के सेमरहा गांव निवासी राजू रामानुग्रह गिरी ने स्टेट बैंक की शाखा चैनपुर में आवेदन देने के बाद मशरक थाना में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया। आवेदन में कहा है कि वह एटीएम से रूपये निकाल रहा था। इसी बीच एक युवक ने हाथ से एटीएम कार्ड छीन मारूति कार से सीवान की तरफ भाग गया। हल्ला किया। तब तक भाग गया मारूति कार से। तथा
 सिवान में एटीएम से 37 हजार रूपये निकाल लिया है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।