भलुआ में डीलरों के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

👉नाराज लोगों ने डीलरों पर मनमानी और बदसलूकी करने का लगाया आरोप

👉ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी नही पहुँचा कोई भी स्थानीय अधिकारी

सीवान ।गुठनी प्रखंड के भलुआ गांव मे शनिवार की दोपहर राशन वितरण में धांधली और डीलरों के मनमानी के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि विगत 3 महीनों में डीलरों द्वारा मनमानी किया जाता है। और लाभुकों को समय से राशन वितरण नहीं किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप था कि जब भी राशन लेने के लिए राशन वितरण की दुकान पर लाभुक जाते हैं। तो उनके साथ डीलरों द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जाता है। इससे आक्रोशित लोगों ने डीलरों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मामले की गंभीरता से जांच करने, राशन वितरण की दुकान अलग करने, डीलरों का स्टॉक जांच करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग किया। इस संबंध में नाराज ग्रामीणों का कहना था कि डीलरों द्वारा समय से राशन नहीं देने, राशन वितरण में कमी, पैसा अधिक वसूलना, लंबी दूरी तय करना और अलग-अलग लोगों को एक साथ राशन देने का मामला जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि करीब 3 किलोमीटर तक पैदल जाने के बाद भी उनको बिना राशन दिए ही वापस कर दिया जाता है। जिससे उनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप था कि जतौर पंचायत के भलुआ, खाप मिश्रौली और पचनेरुई के सैकड़ो लोगो राशन वितरण से बंचित रह जाते है। ग्रामीणों ने डीएम, एसडीओ, बीडीओ, सीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से डीलर गोपाल राय, नवनाथ राय और मृत्युंजय् राय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी आवेदन दिया। ग्रामीणों की इस आवेदन पर मुखिया सरपंच, वार्ड सदस्य और बीडीसी ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान किया है। मौके पर अनीता देवी मुनिया देवी, देवंती देवी, सीता देवी, सोनमती देवी, रंजू देवी, रिंकू देवी, मेंनका देवी, राजमणि कुवँर, पार्वती देवी, अशर्फी देवी, सोना देवी मुरातो देवी सहित सैकड़ों लोग व ग्रामीण शामिल थे।