सीओ ने प्रवासियों के साथ लगाया पेड़


गड़खा(सारण)।अंचलाधिकारी मो0 ईस्माइल ने मध्य विद्यायल चैनपुर भैसवरा क्वारेंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। पूर्व मुखिया कामेश्वर मांझी, कैंप प्रभारी शशिकान्त भारती, दिलीप कुमार गुप्ता,विनोद कुमार सिंह व अन्य थे। सीओ मो ईस्माइल ने कहाकि हर व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगानी चाहिए ताकि पर्यावरण का रक्षा हो सके।शशिकान्त भारती ने कहा कि पेड़-पौधे,जल समेत अन्य प्राकृतिक संपदा को लागतार विनष्ट करने के कारण मावन आज खुद संकट से जूझ रहा है। पूर्व मुखिया कामेश्वर मांझी ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होती हैं।