राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया।।पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड के माधोपुर मलाही टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जलजीवन हरियाली अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय पौधा रोपण का कार्य किया गया।इस मौके पर विद्यालय परिसर में दो सौ पौधा लगाया गुण गया।जिसमें फलदार पेड़ मोहगनी,अर्जुन, जामुन, आम आदि कास्ट पौधा रोपण मनरेगा पदाधिकारी संदीप कुमार के देख रेख में की गई।इस मौके पर मनरेगा पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड में इकत्तीस हजार चार सौ पौधा रोपण का लक्ष्य है।जिसमें अठाईस हजार चार सौ पौधा रोपण कर दिया गया है।इस मौके पर स्थानीय मुखिया मीरा देवी, कृष्णनंदन सिंह, उप मुखिया राजदेव,तारकेश्वर चौधरी,पुनदेव शहनी, रोजगार सेवक सरोज कुमार आदि लोग शामिल रहे।





Recent Comments