परसा में श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा 13 अप्रैल को

परसा-प्रत्येक साल की भांति इस साल भी आगामी 13 अप्रैल को श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के बैनर तले श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली जायेगी।यह जनकारी देते हुए आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया की परसा दरियापुर प्रखंड के परसा चांदपुरा परसौना अन्याय बनौता पोझी खजौली मारड़ आदि पंचायतों से शोभायात्रा निकली जायेगी।सभी शोभायात्रा परसा दरोगा राय चौक पर एकत्रित होगी।सबसे अच्छा जुलुस और झांकी निकालने वाली पंचायत को कप प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।सदस्यों ने शोभायात्रा जुलुस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया।