
देशी दारू के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
#धर्मेन्द्र कुमार /तरैया (सारण) : प्रखंड के आकुचक गाँव से 32 लिटर देशी शराब के साथ पुलिस ने ससुर- दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आकुचक में बलिराम सहनी अवैध देशी दारू बेच रहा है।जिसके सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम पहुँची तो उसके घर के एक कमड़े में बिछावन के नीचे एक गैलन मे 32 लीटर देशी बरामद किया गया।उक्त स्थल से आकुचक निवासी बलिराम सहनी और उसके दामाद गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना के खैरा गाँव निवासी सुनील सहनी को गिरफ्तार किया गया।बिहार सरकार शराब अधिनियम के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments