परसा(सारण) -थाना क्षेत्र के तितिरा गाँव में भैस चराने गया एक 46 बर्षीय ब्यक्ति की अबैध रूप से खेत में नंगा तार में बिजली की धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गया।मृतक ब्यक्ति जमलकी गाँव निवासी स्व राम लगन राय का पुत्र लालबाबू राय बताया जाता है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की की खबर दूरभाष पर थाना को दिया गया।घटना ने आक्रोशित लोगो ने सीवान शीतलपुर एसएच 73 पर मौत के बिरोध में बाजीतपुर चौक के समीप टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया।और नंगा तार लगाया हुए ब्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो जकारिया पुलिस बल के साथ पहूंच घटना की पूर्ण जनकारी परिजनों से लिया।और घटना में संलिप्त थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गाँव निवासी राजकिशोर सिंह का पुत्र स किराना दूकानदार राजीव कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया।और आक्रोशितो को समझा बुझा कर यातायात बहाल कराया गया।घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि बाजीतपुर गाँव निवासी राजकिशोर सिंह का सड़क किनारे खेत में उनके पुत्र द्वारा अबैध रूप से बिजली का नंगा तार में चोरी से बिजली प्रवाहित किया गया था।जिसके चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गया।घटना के उपरांत पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर लिया गया था।समाचार सप्रेशन तक प्राथमिकी दर्ज नही किया गया था।