सांसद रूडी को मिली पार्टी में अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर बधाईयों का तांता
छपरा : स्थानीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद देकर पार्टी में अहम जिम्मेवारी सौंपी हैं.शनिवार दोपहर में ख़बर की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों नें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं.राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने की ख़बर की पुष्टि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार कुमार सिंह नें करतें हुये पार्टी के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर कर सांसद श्री रूडी को बधाइयां भी दी.भाजपा के इस निर्णय को राजनीति का हिस्सा माना जा रहा हैं.क्योंकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 5-0 से पिछड़ने के बाद भाजपा के समीक्षा में सवर्णों की नाराजगी को मुख्य कारण माना जा रहा ह.इसलिए श्री रूडी को फिर से राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर पार्टी के शीर्ष थिंक टैंक नें आगामी लोकसभा चुनाव में हिन्दी पट्टी के मतदातओं की नाराजगी को कम करना माना जा रहा हैं.कारण जो भी हो बिहार में सवर्ण मतदातओं पर कुछ न कुछ जरूर असर पड़ेगा.जिले के बधाई देने वालें भाजपा कार्यकर्ताओं में मनोज सिंह, ई.सत्येंद्र सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, भानू सिंह, श्यामनन्दन सिंह विद्रोही, डॉ रामबाबू सिंह, पप्पू सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, तूफान सिंह समेत दर्जनों लोग हैं.




Recent Comments