नगरा । कादीपुर पंचायत के कादीपुर गांव स्थित खेल मैदान में धोनी रैना प्रीमियम लीग द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच का आयोजन किया गया। विजेता टीम को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मुखिया संजय कुमार मिश्रा, बीडीसी प्रत्याशी रंजीत कुमार ब्याहुत ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी दिया। श्री सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अनुकूल परिस्थितियों में बेहतर तरीके से खिलाड़ी खेलते और गांव का नाम रौशन करते है। बीडीसी प्रत्याशी रंजीत कुमार ब्याहुत ने कहा कि हार और जीत चलते रहती है पर पूरी तन्मयता और लगन से खेल खेलना चाहिए। क्रिकेट क्षेत्र में खिलाड़ी के प्रतिभा की कम नही है, केवल उसे निखराने की जरूर है अन्य बातें कही। वही फाइनल मैच मे अफौर ने टांस जीत कर पहले बैटिंग का फैसला किया और 16 ओवर चार विकेट खो कर 221 रन बना लिए। जबावी पारी खेलने उतरी नगरा की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी और इस तरह अफौर की टीम 95 रन फाइनल मैच जीत लिया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मिश्रा, बीडीसी प्रत्याशी रंजीत ब्याहुत, अरुण कुमार ब्याहुत, मनोज कुमार ब्याहुत, जगलाल राय, ईशा अहमद, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, नसीम, आरिफ समेत दर्जनों गणमान्य के साथ सैकड़ो क्रिकेटप्रेमी मौजूद थे।