
छपरा.पिछले दिनों तेज बारिश के साथ ओले पड़ने को लेकर सारण जिले के किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए फसल क्षतिपूर्ति की मांग हेतु सांसद के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री प्रेम कुमार से भेंट कर मांग पत्र सौंपा. शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से भेंट कर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के मांग पत्र को सौंपा. जिसमें बताया गया है कि पिछले दिनों हुये बेमौसम बरसात व ओले गिरने से गेहूं, अरहर, सरसों,चना तथा आम की फसलों को .भारी नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि मे बर्बाद फसलों के लिए राज्य सरकार द्वारा मुआवजा देने की बात कही गई है जिसमें 11 जिलो का चयन किया गया है. सारण प्रमंडल मे भी गेहूं के साथ साथ तेलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है इसके बावजूद सारण प्रमंडल के तीनों जिलो मे किसी को ओलावृष्टि से प्रभावित जिलो मे शामिल नहीं किया गया है. सारण जिला जो मेरा लोकसभा क्षेत्र भी है. के किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है पड़ोसी जिला वैशाली को शामिल करते हुए इसे अलग रखा गया है. उन्होंने सारण जिला को इसमें शामिल कर किसानों को आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है. भाजपा नेता राकेशकुमार सिंह ने बताया कि सारण जिला को ओलावृष्टि से प्रभावित जिलो मे शामिल नहीं किया गया था जिसको लेकर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर उनकी मांगपत्र को कृषि मंत्री से मिलकर सौंपा गया. जहां कृषि मंत्री नेसारण जिला को ओलावृष्टि से प्रभावित जिलो मे शामिल करने का आश्वासन दिया है.




Recent Comments