गत् 4 मार्च को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी एएमसी का जवान शुक्रवार को सुबह चल बसा ।

बहन खुशबू को लालाजोड़े में देखने की तमन्ना रह गई, अधूरी

दिघवारा (सारण): अवतार नगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर झौवां गांव आज मातमी माहौल में गमगीन है। गत् 4 मार्च आर्मी से छुट्टी बिताने आया सैनिक हरिशंकर सिंह के लिए अशुभ रहा ।बोधाछपरा गांव के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार सैनिक शुक्रवार को मौत से हार गया ,पीएमसीएच पटना मे सुबह अंतिम सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार सैनिक के शव को दानापुर आर्मी ने कब्जे लेकर ससम्मान झौवां आ रही है।
जाहिर हो कि नारायण पुर झौवां निवासी व अवकाश प्राप्त सैनिक शंभु नाथ सिंह का जेष्ठ पुत्र हरिशंकर सिंह आर्मी मेडिकल कोर का जवान था। दूसरा भाई अभी सीआरपीएफ का जवान है और तीसरा भाई एसएस एसएसबी का जवान है। 2001 में भर्ती हरिशंकर सिंह (गुड्डू) की शादी 2004 में वैशाली जिले के राघोपुर गांव में हुआ था। विधवा पत्नी डौली देवी, पुत्र आयुष कुमार(8वर्ष) पुत्री आराध्या (5 वर्ष) सहित माता पिता दो छोटे भाइयों को छोड़कर चल बसा, हरिशंकर । पिता शंभु नाथ सिंह व माता की आंखों से आंसू थम नहीं रहें हैं । पत्नी सीने में मुक्का मार कर गिर पड़ी । पूरा गांव शोकाकुल है। समाचार प्रेषण तक मृतक सैनिक हरिशंकर सिंह का शव गांव तक नहीं पहुंचा था। पिता शंभु नाथ सिंह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं ।