30 किसानों को दिए गए बिजली कनेक्शन

#परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन : प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को कृषि कनेक्शन के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने किया। कैम्प में 30 किसानों ने कृषि कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिया। जेई अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आए आवेदनों की जांच कर कृषि कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया जा चुका है। जिन किसानों के पास मोटर, मेन लाइन से खेतों तक जाने के लिए तार व बोर्ड की खरीदारी किया गया है उन्हें कनेक्शन दिया जा रहा है।वहीं चैनपुर बाजार पांच लोगों का विधुत कनेक्शन काटा गया ।जिनमें शंभु प्रसाद, मोहम्मद सलीम, वृजकिशोर लाल,हैदर अली, किशोर लाल।जेई अवनीश सिंह ने बताया कि इन सभी लोगों ने बार बार कहे जाने के बाद भी अपनी अपनी दुकानों में मीटर नहीं लगाया था।
………………………………