
सहूलियत : मढ़ौरा में खुला पहला ट्रामा सेंटर, सी-आर्म्स मशीन से होगा टूटी हड्डियों का इलाज

मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा नगर के मेन रोड अम्बेदकर पार्क के पास में पहले ट्रामा सेंटर के रूप में कामला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की शुरुआत हुई । ट्रामा सेंटर का उद्घाटन जिले के प्रसिद्ध स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. बी के सिंह के साथ वयोवृद्ध विजेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। रविवार को उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सक एवं बड़ी संख्या स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे। नगर में कंप्यूटराइज नए आधुनिक मशीनों से लैश ट्रामा सेंटर के खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। हड्डी रोग व टूटी हड्डियों से संबंधित समस्या की शिकायत को लेकर मरीजो को बड़े शहरों के तरफ दौड़ लगानी पड़ती थी । अब स्थानीय शहर में सुविधायुक्त अस्पताल के खुलने और हड्डी रोग से स्पेसलिस्ट सर्जन के होने से लोगों को किसी समस्या पर अपने शहर में ही निदान मिल जाएगी। इससे रोगियों का आर्थिक बचत और उनके समय व भाग दौड़ दोनों से निजात मिलेगा । उद्घाटन के बाद ट्रामा सेंटर के प्रमुख ऑर्थो सर्जन डॉक्टर राहुल हरीश ने कहा कि सेंटर पर आधुनिक मशीन लगाया गया है । सी-आर्म्स मशीन की सहायता से जटील फैक्चर को भी चलते इमेज की सहायता से समान्य रुप से ठिक किया जाना सरल होगा । वही इस मशीन की सहायता से जटील सर्जरी भी आसानी से पुरी होगी। डा. राहूल हरिश ने बताया कि पहले से टूटी या गांठ पड़ चूकी हड्डियों को भी नए आधुनिक मशीनों से सर्जरी कर ठिक किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त गठिया, साइटिका, जोड़ो का दर्द आदि का भी सरल तरिके से किया जा सकेगा। इस मौके पर विजेंदर सिंह, शैलेश कुमार सिंह उर्फ शंकर सिंह, गगन सिंह, सुजीत सिंह, शिवनाथ सिंह, सोनू सिंह, सिद्धेश सिंह, भानू प्रताप सिंह, फनी सिंह, राजू सोनी समेत कई गणमान्य उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे।




Recent Comments