मशरक (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पूरब टोला गांव में शनिवार को एक युवक की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंका पाया गया । मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक की पहचान कर्ण कुदरिया पूरब टोला गांव निवासी जैनूदीन साह का 20 वर्षीय पुत्र नवी हसन के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक रात्री में मुहर्रम के गवाॉंरा में गया था वहीं से देर रात्री में उसकी हत्या कर शव को फेक दिया गया। सुबह ग्रामीणों के द्वारा शौच करने जाने के दौरान खेतों में युवक का शव फेका पाया गया। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने युवक की शिनाख्त की। वही घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।