डीपीएस में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
परवेज अख्तर
सीवान।
जिले के उखई स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया। आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ दीप प्रज्वलन स्कूल के सचिव प्रधानाचार्य अतिथि काफील अहमद रामाज्ञा सिंह सुशील सिंह राजकुमार सिंह शफीकउर रहमान अब्दुल रहमान के द्वारा किया गया। तत्पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया ।जिसमें बच्चों द्वारा एक पर एक मॉडल दर्शनीय एवं सराहनीय रहे ।जिनमें फ्लोटर इलेक्ट्रिक बिना सोर्स के स्मार्ट सिटी सोलर पावर इलेक्ट्रिक बेल ग्लोबल वार्मिंग रेन वाटर वाटर पोलूशन वोल्केनो गोल्डन हाउस इत्यादि प्रमुख थे। एक पर एक व्यंजन रहे जिसमें समोसा कचोरी बिरयानी भेलपुरी पेड़ नारियल की बर्फी इटली सांभर आदि रहे। इस बीच गणमान्य अतिथियों का आगमन होता रहा और विद्यालय के बच्चों की हौसला अफजाई होती रही इस अवसर पर राहुल तिवारी रामेश्वर प्रसाद आदि प्रमुख रहे धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक शफीक उर रहमान ने किया।
विवेक शुक्ला बने मुंगेर के जदयू मीडिया प्रभारी
सीवान। जनता दल यू के वरिष्ठ नेता विवेक शुक्ला को मुंगेर प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है इनके प्रभारी बनाए जाने पर जदयू नेताओं में हर्ष व्याप्त है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप में इस आशय का पत्र जारी किया है और अपने पत्र में उन्होंने पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने एवं आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है




Recent Comments