
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर(एकमा)। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से 19.37 फीसदी मतदान हुआ जिनमें 3089 महिलाएं 2656 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि ई वोटिंग के जरिए 1840 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो पिछले सामान्य चुनाव की अपेक्षा बहुत कम रही. हर बूथ केंद्र के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी. आगामी 30 जून सोमवार को मतगणना होगी.
शनिवार को एकमा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए 19 वार्डों में बनाए गए कूल 39 बूथों पर उपचुनाव मतदान प्रक्रिया सुबह 7-00 बजे शुरू हुई जबकि ई वोटिंग की प्रकिया तकनीकी गड़बड़ी के कारण 9:30 बजे से शुरू हुआ. सभी बूथों पर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. पूछताछ आधार व पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी कागज देखकर हीं मतदाताओं को मतदान करने दिया गया. इस नगर पंचायत में कुल 29866 मतदाता थे इनमें 15695 पुरुष और 14171 महिला मतदाताओं के साथ 3900 ई वोटिंग मतदाता शामिल हैं.नगर पंचायत उपचुनाव में ई वोटिंग पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पहली बार ई वोटिंग करके काफी खुश दिखे .
शाम पांच बजे तक कुल 19.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव ड्युटी पर लगाए गए पदाधिकारियों ने हर बूथ केंद्र का कुछ-कुछ देर बाद निरीक्षण करते रहे ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो सके. एकमा नगर पंचायत का यह उपचुनाव उप मुख्य पार्षद राजकुमार मांझी के आकस्मिक निधन हो जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी. इसके लिए यहां उपचुनाव की घोषणा की गई. इस बार उपचुनाव में पूर्व मुख्य पार्षद स्व राजकुमार मांझी के पुत्र रानु कुमार के अलावा जयदीप कुमार, जयप्रकाश बैठा,जय किशुन राम और श्री किशुन राम सहित कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इन सभी का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया. आगामी 30 जून सोमवार को होनेवाली मतगणना में विजय प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी.




Recent Comments