याद कियें गयें श्री चंद्रशेखर, मनाई गई जयंती समाहरोह….
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
बिहार राज्य के सहरसा जिलें मुख्यालय में श्री चंद्रशेखर जी (पूर्व प्रधानमंत्री,भारत सरकार) की जयंती बाबा राज राजेश्वर नाथ मंदिर,नवहट्टा, शाहीडीह के प्रांगण में मनाई गई।कार्यक्रम के प्रथम चरण में जयंती समाहरोह में मौजूद लोगों ने चंद्रशेखर जी के कार्यकाल को याद करके उनकी प्रशंसा की।

मौके पर मौजूद संस्थापक महोदय डॉ० अताउर्रहमान भारती ने चंद्रशेखर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करतें हुए अपनी बातें को मजबूती से रखा।और कहा संस्था चाहती हैं,की इस प्रांगण में श्री चंद्रशेखर मेमोरियल कैंसर रिसर्च सेंटर एवं अन्य सामाजिक कार्य की स्थापना हो जिससें लोगों को ससमय कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का पता चल सकें और सामाजिक कार्य से समाज के लोगों का विकास हो सकें।कार्यक्रम के दूसरें चरण में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों को डॉ० गोपाल कुमार सिंह ने नि:शुल्क परामर्श दिया।इस मौके पर जगदीश यादव,मंटून सिंह,अरुण कुमार सिंह,अमित कुमार,कलीम,मुख्तार खां,मो० अजहर उद्दीन,सुमन कुमार झा आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments