सारण :सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मंडल ने पंचायतों में बैठक कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया बल
अमनौर /सारण

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड के शेखपुरा व कोरेया पंचायत में विशेष बैठक कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना पर विचार विमर्श किया. प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद कोष से बनने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना, बिजली की समस्या, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी. तथा उक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पहल की गई. प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रुडी ने निर्देश पर उक्त पंचायतों में स्थानीय लोगों के साथ विकासात्मक बैठक की गई. जिसमें कोरेया पंचायत में बिजली की समस्याओं को देखते हुए बहुत जल्द आठ विधुत ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. वहीं अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए योजना बनाई गई. उक्त मौके पर मुख्य रूप रामाकांत सिंह, बबलु चौबे, मुखिया संतोष यादव मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर भगत, बीडीसी प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, जयराम महतो, उप मुखिया प्रदीप भगत, पवन भगत अंकित सिंह, मधु सिंह आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments