सारण :पाठ्यपुस्तक वितरित कर रोट्रेक्ट सारणसिटी ने मनाया रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक का जन्मदिन


छपरा :रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारणसिटी ने रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पॉल पी हैरिस के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय बुनियादी विद्यालय रामपुर, नुरपुर,जलालपुर में पाठ्यपुस्तक वितरित करके मनाया।

इस अवसर पर पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पाॅल पी हैरिस ने 1905 में रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना की थी जो आज पूरे विश्व में कार्यरत हैं,रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक के जन्मोत्सव पर इस पुनित कार्य को करके रोट्रेक्ट सारणसिटी ने अपनी समाज उत्थान का एक नायाब तरीका पेश किया है।पाठ्य पुस्तक मिलनें के पश्चात बच्चों की खुशी देखने लायक थीं बच्चों को खुश देखकर जो सुकून मिलता हैं उसे बयां नहीं किया जा सकता है इस प्रोजेक्ट के चैयरमैन रो० निशांत पाण्डेय ने बताया कि हमारे क्लब का पाठ्यपुस्तक वितरित करने का एकमात्र उद्देश्य उच्च गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास करना है।इसमें सुगम विज्ञान, सरल गणित, भाषाजंली हिन्दी समेत कुल 95 बच्चों में पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के साथ रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारणसिटी के अध्यक्ष रो० निकुंज कुमार, सचिव टुन्ना कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, निशांत पाण्डेय, अभिषेक कुमार, मो०साहेब, इरफान अंसारी समेत इत्यादि लोग उपस्थित थें।




Recent Comments