क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होकर दर्ज कराएंगे निर्णायक भूमिका

मढ़ौरा (सारण)। क्षत्रिय समाज ने सामूहिक प्रयास से हर क्षेत्र में अपनी निर्णायक भूमिका दर्ज कराने के लिए एकजुट होने की बात एक स्वर से कही।
बुधवार को जवैनियां गोपालपुर में लोजपा के पूर्व प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के आवासीय परिसर में सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत जामात की बैठक में बातें उठी। जहां पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों को सामाजिक और राजनैतिक चेतना की जरूरत है। हम एकजुट होकर अपनी निर्णय लेंगे तो हर क्षेत्र में हमलोगो की प्रतिष्ठा मिलेगी। हमारे अलग अलग निर्णय, हमे सामाजिक तौर पर कमजोर किया है, आने वाले समय में हमे एकजुट होकर सामाज के मजबूती के लिए आगे आना चाहिए। इसलिए भविष्य में हमे सामूहिक तौर पर एकजुटता से निर्णय लेना चाहिए। ये सब बातें परोक्ष रूप से राजनैतिक दलों द्वारा मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र से राजपूत जाति से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के आक्रोश से सामने आया हैं। बैठक में कहा गया कि हमेशा ही विस चुनाव में मढ़ौरा क्षेत्र में क्षत्रिय समाज को कमतर आंका जाता है, इसलिए इस तरह के दर्द लोगों ने सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन परोक्ष रूप से टिकट बंटवारे में राजपूत जाति को मढ़ौरा से उम्मीदवारी नहीं देने से महसूस किया है। अंततः लोगो ने अंतिम निर्णय अगले बैठक में लेने की सहमति जताई। मालूम हो कि बैठक में अन्तिम रूप से कोइ फैसला सामने नही आया है, फिर भी आसन्न विस चुनाव के मौके पर इस तरह के निर्णय के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अब देखना हैं आगामी बैठक में क्या निर्णय लिया जा रहा है। इस मौके पर प्रदीप सिंह गुड्डू, अरुण सिंह, अनिल सिंह, सुधीर सिंह,भोलू सिंह, ठाकुर अमर सिंह, मिथिलेश सिंह, बद्री नारायण सिंह, संजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह नवल सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।




Recent Comments