सर्प दंश से एक ब्यक्ति की मौत

मांझी(सारण)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक महम्मदपुर गांव निवासी गुलाबचंद सहनी बताया जाता है.घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दाहा नदी में मछली मारने गया था. मछली मारने के दौरान ही उसे किसी विषैले सांप ने डस लिया. घण्टो बाद वह मछली मारकर घर आया तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए अभी तैयाही कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गयी. मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है. तीनो अविवाहित है. घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्यक्ष ने कबीर अंत्योष्टि की राशि परिजनों को दी.