मढ़ौरा। मढ़ौरा की जनता हर बार ठगी गयी है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि इन 30 वर्ष के शासकों का धरातल पर विकाश कार्यो से कोई मतलब नहीं है। यदि सरकार में शामिल इन नेताओं को गरीब जनता का ख्याल होता तो अस्पतालों की हालात इतनी दयनीय नही होती। गरीबो को छोटी छोटी इलाज के लिये कर्ज लेकर शहर के बड़े अस्पतालों के चक्कर नही काटने पड़ते। उक्त बातें मढौरा से लोजपा के प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर, मढौरा, विक्रमपुर, भावलपुर, कर्णपुरा, हसनपुरा आदि गाँवो में जनसम्पर्क करते हुए लोगो से कहा कि यदि आपका प्यार और समर्थन मिला तो निश्चित ही अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाओ का लाभ हर वर्ग के लोगो को मिलेगा। किसी को अस्पताल में लिखी दवाइयां अस्पताल में ही मिलेगी। आज किसानों को हर प्रकार से आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है ना तो समय पर उन्हें खाद,बीज मिलती है और ना ही बाढ़ सुखाड़ के स्थिति में उचित मुवावजा। अधिकारियों और सरकार के लोगो की लापरवाही का शिकार गरीब परिवार हो रहे है।मढ़ौरा में दूसरी बार बाढ़ आई लेकिन कई ऐसे बाढ़ पीड़ित है जिनके खाते में एक बार भी जीआर की राशि नही आई।
आज भी ऐसे सैकड़ो परिवार है जो गरीबी रेखा के नीचे तो है लेकिन उन्हें राशन कार्ड तक नही है। आखिर इसके जिम्मेवार कौन है। सरकारी सिस्टम की वजह से हमेशा गरीब को सरकारी सुविधा से वंचित होना पड़ता है।
जब आप मुझे अपना आशीर्वाद रूपी समर्थन देंगे तो निश्चित ही कोई गरीब परिवार चाहे किसी वर्ग से आता है उन्हें उनका हक मिलेगा। जिन्होंने जनता के लिये नेतृत्व नही किया गरीबो की हक के लिये आवाज नही उठाया उसे इस बार जरूर जबाब दीजिये।
इस दौरान हरेंद्र सिह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिह, महेश राम, विजय राम, दीपक पासवान, गोरख साह, चितरंजन सिंह, आदि लोग थे।