चोरी की घटना से ब्यपारियों में दहशत
इसुआपुर(सारण)-सोमबार की रात बाजार को दो दुकानों में हुई चोरी से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है ।इसुआपुर बाजार स्थित जय माँ बासन भंडार में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग 5 लाख मूल्य की सम्पति की चोरी कर ली है ।वही बगल के चाय दुकान से भी 7 हज्जार रुपये नगद तथा दुकान के रखा मोबाइल चोरी कर ली गई है ।बासन दुकान में लगा सीसी टीवी कैमरा तथा वाई फाई मशीन भी चोर लेते गये है ।इसकी लिखित शिकायत थाने में दे दी गई है ।जिसमे अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई गई है ।भाषण दुकानदार तथा सोने चांदी के बिक्रेता जय किशोर प्रसाद ने बताया कि अहले सुबह उन्हें बगल के चाय दुकानदार श्रीराम साह ने मोबाइल फोन द्वारा सूचित किया कि उनके दुकान में चोरी हो गई है ।जब वो दूकान पर आए तो देखा कि चोरों ने चाय दुकान के पीछे से सेंध मारकर चाय दुकान में घुसे ।फिर चाय दुकान के अंदर से ही उनके दुकान के दीवार में सेंधमारी की ।तथा उनके दुकान के अंदर घुस गए ।फिर दुकान में रखे तिजोरी को काटकर नगद समेत 5लाख रुपये की सम्पति की चोरी कर ली ।इस घटना से अन्य दुकानदारों में भय ब्याप्त हो गया है ।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।