
मढ़ौरा। काम का जो मौका मिला है उसे वह आगे ले जाना चाहते हैं । जब वे मुख्यमंत्री बने थे तभी से न्याय के साथ विकास मिशन पर काम कर रहे है । बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में चुनावी सभा को संबोधित करने मढ़ौरा के ओल्हनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों के बीच अपने किए गए कार्यों को गिनाया और समर्थन मांगा।उन्होने कहा कि उन्हे वोट की चिंता नही है लेकिन काम की चिंता जरुर है । इस दौरान नीतीश ने लालू राज पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कहा कि पहले बिहार में बिजली नहीं थी । बिहार लालटेन के सहारे था, अपराध और अपहरण से बिहार त्रस्त था । अब इस दौर से बिहार काफी आगे निकल गया है। इस दौरान सीएम ने भागलपुर दंगा की भी चर्चा कर बिहार की तब की स्थिति को दिखाने का भी प्रयास किया। कहा कि वे सामाजिक न्याय के लिये काम करते रहे है समाज में जो हाशिये पर थे, उन्हे वे मुख्य धारा में लाने का काम किया है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर पंचायत, निकाय चुनाव सहित नौकरियों में भागिदारी बढ़ाने का काम किया । साइकिल, पोषाक छात्रवृत्ति योजना से लड़के लड़की की शिक्षा विषमता को बराबरी पर ले आये।स्कूल से बाहर रहे बच्चों को विधालय लाने का अभियान चलाया । इस दौरान अल्पसंख्यक वर्ग के लिये सरकार द्वारा चलाये गये योजनाओं को सामने रखा और सरकार को अल्पसंख्यक का हितैषी बताया । मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बाद सात निश्चय योजना को सामने रखते हुये कहा कि नल जल और नली गली योजना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है । पानी और शौच से छुटकारा मिलने से लोग बिमारियों से बच रहे है । सीएम के साथ पहुंचे कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार 15 साल पति-पत्नी के राज को झेल चुका है । अब बिहार विकास को देख रहा है जो मुख्यमंत्री नितिश कुमार के नेतृत्व में पुरा हो रहा है । कहा कि जो एमवाई समीकरण की बात कह रहे है वे भ्रम में है । आज अल्पसंख्यक नितिश कुमार में अपना हीत देख रहे है । जदयू अभ्यर्थी अल्ताफ राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक अभ्यर्थी देकर पूरे मढ़ौरा का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लिए विकास का चेहरा है और इनके नेतृत्व में बिहार विकास में निरंतर आगे बढ़ रहा है।समारोह को जिप अध्यक्ष मीना अरुण पिछड़ा वर्ग के नेता संतोष महतो, मुरारी सिंह, दिनेश सिंह, वैधनाथ सिंह विकल, कामेश्वर सिंह, राखी कुशवाहा, गामा सिंह,भाजपा के बंशीधर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया संचालन भाजपा के बबलू मिश्रा ने किया।




Recent Comments