मांझी। बलिया से मांझी पैदल आ रहा मधेपुरा का युवक जयप्रभा सेतु पर एकाएक बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसके सहयोगियों ने उसे किसी तरह कंधे पर उठाकर बलिया मोड़ तक पहुंचाया। आधे घण्टे बाद वह दुबारा बेहोश होकर गिर पडा तथा उल्टी करने लगा। मोड़ पर स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने उसे तत्काल एम्बुलेन्स पर लादकर पीएचसी भेज दिया। पीएचसी में इलाज के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। बेहोश हुआ प्रवासी मधेपुरा निवासी इसराइल का पुत्र मोहसिन बताया जाता है। वह अपने सहयोगियों के साथ यूपी के हापुड़ से पैदल मधेपुरा जा रहा था। मालूम हो कि गुरुवार को दुर्गापुर गांव में बेहोश होकर गिरे अज्ञात अधेड़ की मौत के बाद दुबारा बेहोश हुए प्रवासी को देखकर आसपास के ग्रामीणों में कोरोना की आशंका से दहशत ब्याप्त है।