मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजा
• सारण जिले को 538 करोड़ रुपये की योजनाओं की मिली सौगात

दैनिक खोज खबर/छपरा। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने राधे कृष्ण जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित दीदी का सिलाई घर, प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने दीदी का सिलाई घर, प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संपोषित 11,985 स्वयं सहायता समूहों को परियोजना एवं बैंकों द्वारा वित्त प्रदत 2 अरब 7 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक, चश्मा, हियरिंग ऐड आदि लाभुकों को प्रदान किया।




Recent Comments