दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। प्रखंड के उसरी चांदपुरा गांव में रविवार को अखिल भारतीय सिंदुरिया समाज द्वारा भव्य महासम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में देशभर से आए समाज के गणमान्य लोगों का बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महासम्मेलन के दौरान सिंदुरिया समाज द्वारा समाजहित में अद्वितीय एवं अविस्मरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की सेवा भावना को दर्शाते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच 101 कंबलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिंदुरिया समाज निरंतर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलु बाबू, राष्ट्रीय संयोजक शशिकांत बाबू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण बाबू, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र बाबू, मकरध्वज प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।