बेतिया – गौनाहा:– *बीईओ ने किया विद्यालय का जांच*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ भाड़े की शिक्षक गलत बोले साजिश :- बीईओ
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के दोमाढ पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय महायोगिन मे भाड़े के शिक्षक के मामले में बीईओ ने सोमवार को विद्यालय का निरक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त बीईओ ने बताया कि प्रधान शिक्षक सहित सहायक शिक्षक, छात्र छात्राओ व ग्रामीण से पूछताछ की गयी ।
इस क्रम में प्रधान शिक्षक अनीता देवी ने बताया कि विद्यालय में कोई भाड़े का शिक्षक नहीं है। वह प्रतिदिन विद्यालय करती हैं। आगे उन्होंने बताया कि प्रधान शिक्षक के परिजनों का छड़ सीमेंट का दुकान है जिसका उधार रूपया मांगने पर उस पत्रकार ने विद्यालय में जाकर साजिश के तहत इस तरह का खबर tv के माध्यम से चलवा कर बदनाम करने की कोशिश की है।सहायक शिक्षक संजय कुमार पटवारी व शिक्षका मिना देवी ने भी विद्यालय मे भाड़े का शिक्षक रख कर विद्यालय संचालन कराये जाने से साफ इंकार किया है ।
जबकी ग्रामीण लक्षमीना देवी ने बताया है कि उसका बच्चा आदित कुमार उसी विद्यालय मे पढता है । उसे छोडने जब मैंने विद्यालय आयी तो उसी क्रम मे पत्रकार के द्वारा मुझसे जबरन ऐसा बोलने को कहा गया ।
वही ग्रामीण रवीन्द्र ठाकुर, रोहित महतो, अजय महतो, प्रेमलता महतो, उमरावती देवी, आदी ने बताया कि प्रधान शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय आती और बच्चो को पढ़ती है यहां कोई भाड़े का शिक्षक नही है ।

बीईओ विजय कुमार वर्मा ने बताया है कि उनके द्वारा विद्यालय का निरक्षण किया गया है । जिसमे ग्रामीण,वीएसएस व वर्गवार छात्र और छात्राओं से पूछताछ की गई है इन लोगों के द्वारा बताया गया है कि प्रधान शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय आती है। इनके बिपरीत जो खबरें tv के माध्यम से चलाए गए हैं । वह पडतंत्र के तहत किया गया है ।




Recent Comments