अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों के साथ कुलपति व कुलसचिव ने किया आवश्यक बैठक

छपरा। समस्त अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यो के साथ कुलपति डॉ फारूक अली व कुलसचिव आरपी बबलू ने आवश्यक बैठक की। महेंद्र महिला महाविद्यालय की प्राचार्या से महाविद्यालय की आधारभूत संरचना एवं नैक की स्थिति की जानकरी ली।लगभग प्राचार्य एस एस आर नहीं जमा करने होने की बात की।कुलपति महोदय ने कहा कि एक टीम का गठन किया जायेगा जो सब चीजों की जांच करेगी।कुलपति प्रोफेसर फारूक अली कहा कि बगल के महाविद्यालय से शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा। महाविद्यालय को कोई भी ग्रेड आये लेकिन कार्य करना चाहिए।ऐडमिशन कितना हुआ इसकी भी जानकरी प्राचार्य लोग लिखित रूप में दिये। ये सभी जानकरी हार्ड और साफ्ट कापी मे सभी प्राचार्य को देना है,जिसे लेक कुलपति महामहिम के पास होने वाली बैठक में जायेंगे। कुलपति ने कहा कि एक दो दिन में पोर्टल खुलेगा और छात्र अपना आवेदन ऐडमिशन केलिए करेंगे।सभी प्राचार्य, सभी विभागाध्यक्ष और सभी विश्वविद्यालय के अधिकारी गण बैठक में उपस्थित हुए।