बदमाशों ने हेडमास्टर की बाइक लूटी

मढ़ौरा(सारण) : हाई स्कूल मढ़ौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक की स्प्लेंडर बाइक बीती रात रात में बदमाशों ने पटेढ़ा-खैरा के बीच मुख्यपथ पर तुजारपुर गांव के पास लूट लिया ।बताया जा रहा है कि हाई स्कूल मढ़ौरा से छपरा लौटने के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र तिवारी से सोमवार की रात सुनसान जगह पर घेर लिया और बाइक के साथ ही इंटर प्रायोगिक परीक्षा का महत्व पूर्ण सामग्री भी लूटकर बदमाश फरार हो गए ।खैरा थाने में पीड़ित ने आवेदन दिया है