
अमनौर/सारण: प्रखंड के अपहर शिवालय के पास अपहर पंचायत के पूर्व मुखिया व समाजसेवी स्वर्गीय नरेंद्र कुमार वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया गया .गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा यह गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. नरेंद्र बाबू का इस समाज में बहुत बड़ा योगदान है इनके प्रयास से अपहर में बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना की गई .इन्होंने समरस समाज की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है. इन्हें हमेशा इस कार्य के लिए याद किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अंबिका राय तथा संचालन आनंद किशोर वर्मा ने किया .इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य ब्रह्मानंद पांडे, भोला बाबू ,त्रिभुवन पंडित, विजय वर्मा उर्फ मुंशी, आलोक राय, जिला पार्षद, संजय मिश्रा निशांत, बृज किशोर सिंह, राजू कुमार, रामायण सिंह, श्री कृष्ण प्रसाद आदि लोगों ने भी स्व. नरेंद्र कुमार वर्मा की व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला.




Recent Comments