
छपरा। शनिवार को गौरा ओपी क्षेत्र के मझावलिया में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियो ने अपने दरवाजे पर बैठे व्यक्ति को गोली मार दी।जख्मी पवन टेंट हाउस के मालिक 45 वर्षीय मनोज सिह बताये गये है।स्थानीय लोगो ने बताया कि एसएच 90 सड़क किनारे वह अपने टेंट हाउस में बैठे थे तभी गौरा की तरफ से बाइक पर सवार आ रहे दो अपराधियो ने टेंट हाउस के मालिक से जमन्दिन पर बुकिंग की बात करते करते उनपर गोली चलाई। जिसमे एक गोली उनके शरीर ने लगी ।स्थानीय नगरा पीएचसी में इलांज के बाद उन्हें गम्भीर अवस्था मे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।जहा गोली निकालने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मौके पर गौरा, नगरा, खैरा, पुलिस की टीम मौजूद है। घटना के कारणों का अब तक पता नही।




Recent Comments