अधिवक्ता द्वय के निधन को लेकर शोक
परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : व्यवहार न्यायालय सिवान में कार्यरत दो वरीय अधिवक्ताओं के एक ही दिन साथ छोड़ देने की सूचना पर समूचे
कोर्ट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की रात्रि अधिवक्ताओं के लिए ठीक नहीं रहा। वरीय अधिवक्ता रामायण सिंह जहां ,बुधवार
की संध्या में अंतिम सांस ली है वहीं वरीय अधिवक्ता विपिन बिहारी सिन्हा अपने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुवार की दोपहर संघ भवन में एक शोक सभा संघ के उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह की
अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह, वरीय अधिवक्ता सुभाषकर पांडेय, बृजमोहन रस्तोगी तथा संघ के
सचिव प्रेम कुमार सिन्हा दोनों अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व पर चर्चा की तथा कहा कि उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
—




Recent Comments