सीधे-सादे बैंक ग्राहकों को कागज का बंडल थमा बनाता था ठगी का शिकार, मढ़ौरा में पकड़ा गया

मढ़ौरा (सारण) : कागज के बंडल थमा रुपये उड़ाने के फिराक में हेराफेरी गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जाता है की बुधवार को स्थानीय इलाहबाद बैंक से एक ग्राहक जैसे ही अठारह हज़ार रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकला रहा था की हेराफेरी गिरोह के दो सदस्य नोट बदलने के फिराक में लग गये। बैंक ग्राहक को पहले खुदरा लेने देने के की बात कह उलझा रहा था। लेकिन ग्राहक स्थिति को भांप कर एक युवक को पकड़ लिया। नोंक झोंक सुन भीड़ जमा हो गयी। इसी बीच मौका का फायदा उठाकर गिरोह का दूसरा सदस्य भागने में सफल हो गया।जबकी एक अपराधी को कागज के बंडल के ऊपर एक पीस दो हजार के नोट रूमाल में रखे रंगे हाथ भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पाकर मढ़ौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जहां पर लोगों ने अपराधी को पुलिस के हाथो सौंप दिया।ज्ञात हो की इस तरह में मामले जिले में कई बैंक परिसर में ग्राहकों के साथ घटित हौ चुकी है और हर बार गिरोह का सदस्य चकमा देकर ग्रामीण इलाकें के सीधे सादे लोगों को ठगी का शिकार बना फरार होने में सफल हो जा रहा था। लेकिन इस बार ठग गिरोह का सदस्य भीड़ के हत्थे चढ़ गया।पीड़ित लोगों की शिकायत रहता था की हेराफेरी गिरोह के सदस्य युवा वर्ग के होते है और जमा करने के पहले या निकासी करने के बाद भोले भाले बैंक ग्राहकों को खुदरा देने-लेने के चक्कर में उलझा अपना शिकार बना लेते है। इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया की पकड़ा गया युवक अपने को मोतिहारी जिला के चांद परसा गांव का सोनू कुमार सहनी बता रहा है। भागे साथी का नाम विकास कुमार बताया है।पकड़े गये युवक से क्षेंत्र में पहले इस तरह के घटना के पीड़ित बैंक ग्राहकों से शिनाख्त करायी जा रही है।पुलिस तहक़ीक़ में जुटी है ताकि गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।




Recent Comments