मोतिहारी (पू.च.) बलवा गांव में पीएम मोदी के राह पर नीशीत 80 वर्षीय वृद्ध दरोगा पांडेय से मिल दही-चूड़ा का लीं आनंद
[दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] चकिया प्रखंड के बलवा गांव में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पहुंचे तो पूरा गांव उनके स्वागत को बेचैन हो गया। इस दौरान वे सीधे दरोगा पांडेय के घर पहुंचे। पहुंचने के साथ वयोवृद्ध श्री पांडेय को गले लगाया। पूछा- का हाल चाल बा? गांव में विकास हो रहल बा? ये बातें सुनने के साथ 80 वर्षीय श्री पांडेय के शरीर में नई जान आ गई। फिर गांव के इस वृद्ध ने जवाब दिया- ‘सब बहुत अच्छा बा। गांव में बहुत नया काम हो रहल बा। अहिसन लागता कि हमनी शहर में बानी। 9 साल पहले और आज में बहुत बदलाव आ गइल बा। हमार इच्छा बा कि अपने का फिर से दही-चूड़ा के आनंद लीं।’ इसके बाद सीएम ने दही-चूड़ा और तिल का आनंद लिया।
हुई अस्पताल की घोषणा : भोजन के बाद श्री पांडेय के स्वास्थ्य के बारे में सीएम ने पूछा तो उन्होंने गांव की समस्या से उन्हें अवगत कराया। कहा- अस्पताल काफी दूरी पर है। जाने आने में कठिनाई होती है। सीएम ने गांव भ्रमण के उद्देश्यों का सीधा संदेश स्पष्ट करते हुए तत्काल यहां अतिरिक्त प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र के स्थापित करने का आदेश दे दिया। बताया कि एक साल में यह चालू हो जाएगा। फिर मौके पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वागत में तालियां बजाईं।
मुखिया से की बात, कहा- फैलाएं जागरूकता : यहीं पर सीएम ने पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी से बात की। शराबबंदी ,बाल विवाह और दहेज के प्रति महिलाओं में जागृति लाने का सुझाव दिया। कहा- शौचालय को परिवार की शान बनाएं। मैंने बिहार में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण इस खातिर दिया कि हमारी बहनें, माताएं आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनें।

मैं मुखिया का अधिकार कम नहीं कर रहा हूं। यह गलतफहमी फैलाई गई थी। गांव गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। सात निश्चय योजना से 4 वर्षो में गांव का ²श्य बदल जाएगा।