दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मैंनाटाड थाना क्षेत्र से गत दिवस सुभाष प्रसाद पिता- सूरजदेव प्रसाद और भुटाई पिता – स्व.अमेरिका दोनों साकिन खमिया,थाना – इनरवा को 40 बोतल 300 एम एल नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति गलैमर मोटरसाइकिल(BR 22W 4919) पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे थे. जिन्हें चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया.