मढ़ौरा में भी नए नागरिकता कानून के विरोध में बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता

मढ़ौरा(सारण). नए नागरिकता कानून के विरोध में मढ़ौरा में भी राजद कार्यकर्तओं की टोली सड़क पर उतर बिहार बंद को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दिखायी.जिसमें स्थानीय राजद के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजद का झंडा लेकर नगर भ्रमण कर डबरा पुल पर रोड जाम किया.

बिहार बंद को लेकर बड़े वाहन सड़को पर नहीं चले, लेकिन दोपहर से ऑटो, बाइक व अन्य राहगीर सामान्य दिनों की तरह आते जाते रहे. वहीं बंद का बाजार की दुकानों और बैंकों पर आंशिक प्रभाव रहा.ब्यवसायीयो ने पूर्वाह्न में कुछ देर के लिए लेकर दुकानें बंद रखा.बैंको में बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक समेत कुछ बैंक दोपहर में ही शटर गिरा कर बंद हो गए, जबकि भारतीय स्टेट बैंक सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों को शाम चार बजे तक सेवाएं दिया.जिसको लेकर बंद बैंको के दूरदराज ग्रामीण इलाकों से आये ग्राहक अपने बैंक को बंद देख निराश होकर लौट गए.बंद कराने वाले राजद कार्यकर्ताओ में ललन राय, उपेंद्र मांझी, ठाकुर अमर सिंह,धनंजय राय,हरेंद्र राय, रमाशंकर सिंह ,सोभित राय आदि लोग थे.




Recent Comments