
समस्तीपुर:विभूतिपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
रिपोर्ट:केशव बाबू
आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाये पर्व:थानाध्यक्ष केसी भारती।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)।थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष केसी भारती ने किया।बैठक में बकरीद को शांति पूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गयी।वही थानाध्यक्ष केसी भारती ने कहा कि आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ दोनों पर्व को मनाया जाए।जिसमें प्रशासन भी आप लोगों को सहयोग देता आया है।यहाँ के लोगों के सहयोग से ही हर पर्व शांति व भाईचारे के बीच संपन्न होता है।यहाँ किसी भी पर्व में सभी धर्मो के लोगों के सहयोग से शातिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की पूर्व से चली आ रही परम्परा जो काफी सराहनीय है।ऐसे ही सदैव सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वातावरण का निर्माण वगैर समाज के प्रबुद्धजनों के सहभागिता से संभव नहीं हो सकता।इस सहभागिता में आप सभी प्रशासन की मदद करते हैं और प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त रहती है।फिर भी आपको लगे कि प्रशासन को कोई अपेक्षित सुझाव दिया जा सकता है तो निश्चित तौर पर आप हमें दें।मौके पर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Recent Comments