– गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ दूध लेकर ससुराल आ रहा था शिक्षक
– हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना किया रेफर

परवेज अख्तर/सिवान:
बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हड़िया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली खानकाह के समीप गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार घायल कर दिया. घायल शिक्षक का नाम रेयाज अहमद है जो बड़हरिया थाने के हरपुर निवासी स्व. असगर अली का पुत्र हे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक रेयाज अहमद बाइक से एक आदमी के साथ दूध लेकर अपने ससुराल बड़हरिया आ रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घेर लिया और गोली मार दी. शिक्षक उत्क्रमित विद्यालय धनाव स्कूल में पदस्थापित है. घटना के बाद स्थानीय लोगों उपचार के लिए सीएचसी बड़हरिया में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने शिक्षक को पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी. वहीं शिक्षक के साथ बाइक पर मौजूद गांव निवासी व्यक्ति की तलाश के शिक्षक के परिजन कर रहे है. बताया जाता है कि गोलीबारी के दौरान भय के मारे फरार हो गया.