समस्तीपुर:अब पंचायत में ही बनेंगे जाति आवासीय और आय

रिपोर्ट:केशव बाबू/

#नहीं लगाना होगा ब्लॉक आरटीपीएस का चक्कर
आरटीपीएस काउंटर का हुआ उद्घाटन।

विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के देसरी पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया कमली देवी ने फीता काटकर की। कार्यक्रम को ललन पासवान, चुनचुन, अजय पासवान ,रंजीत कुमार आदि ने संबोधित किया ।मौके पर मुखिया कमली देवी ,रेखा देवी ,ममता देवी ,गणपत सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया कमली देवी देवी ने लोगों को जाति ,आय ,आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए अब पंचायत भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर पर ही आवेदन देने और ब्लॉक के चक्कर से निजात दिलाने के लिए इसे उत्तम प्रयास बताया।