छपरा। महमदा से विशुनपुरा बाईपास पर यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया है।
परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राधिकरण के द्वारा बाईपास पर पथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य संपन्न करवाया जा रहा है। इस दौरान विशुनपुरा से नेवाजी टोला तक जाने वाला यातायात पुराने एन एच-19 से होकर जाएगा।