कालाज्वार कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ।

#सुवास कुमार/पानापुर (सारण)शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन सभागार में कालाज्वार के छिड़काव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।पटना से आये डाँक्टर केशरी तथा के टी एस नेसाब ने कालाज्वार के रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करने वाले कर्मियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी को बारी बारी से सभी बाते बताई।उसके पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को ऑडियो विडियो के जरिए प्रशिक्षित किया गया ।मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी, बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, प्रखण्ड कोआर्डिनेटर अखिलेश्वर पाण्डेय, उप प्रमुख प्रतिनिधि उमाशंकर गिरी, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मौलादीन सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे ।