समस्तीपुर:राजद के बिहार बंद से बिभुतिपुर में भी रहा चक्का जाम
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में सिंघिया घाट, नरहन, कल्याणपुर ,खदियाही चौक मुख्य मार्ग को जाम कर बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया |कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर रोसरा पथ को सिंघिया घाट में ,समस्तीपुर दलसिंहसराय रोसरा पथ को कल्याणपुर में ,खोकसाहा हारीचक पथ को खदियाही चौक पर एवं नरहन सिंघिया घाट पर को नरहन में जाम कर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर आक्रोश व्यक्त किया |राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के गलत एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ में बिगुल फुक कर जन-जन की समस्या के समाधान करने के लिए सरकार के बिरोध मे सड़क जाम कर सड़क से लेकर सदन तक हंगामा खड़ा किया ।बहरी सरकार को इसके लिए मजबूर निष्पादन करने के लिए मजबूर किया |कार्यकर्ताओं ने अपने झंडे को हाथ में लिए नीतीश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए रोड जाम कर रहे थे | राज्य जल श्रमिक संघ के अनशन का समर्थन करते हुए ट्रक व्यवसाय संघ काफी जोरदार समर्थन किया मौके पर एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजद गंगा प्रसाद यादव ने किया ।सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी के जिला महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार की सरकार की बालू पर रोक लगाकर लाखों मजदूरों के मुंह का निवाला छीन लिया है | सभा को युवा अध्यक्ष महेश कुमार राय ,पंचायती प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ नेता अरविंद ठाकुर, उमेश पंडित, मोहम्मद असगर, राम रोहित चौधरी ,हरेराम सिंह, पंकज कुमार ,प्रमोद कुमार, मौलाना हुसैन, कासमी ,बहोरन राय ,सुमंत यादव, रामबाबू यादव, महेश चंद्र यादव, महेश महतो,राजेश कुमार ,राम सागर महतो ,रामविलास महतो,हीरालाल राय, बलदेव यादव ,विजय यादव ,विजय यादव, रामाशीष यादव सहित दर्जनों राजद समर्थकों ने रोड पर आकर सड़क जाम किया राज्यव्यापी हड़ताल का जोरदार समर्थन किया गया।