सिवान :जनता के विश्वास पर निरंतर खड़ा उतरने का मैं प्रयास करते रहता हूँ- अजय सिंह

दरौंदा
दरौंदा विधायक श्रीमती कविता सिंह जी अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख को नजदीक से घर घर जाकर जानने समझने और उनका समाधान करने के लिए क्षेत्र की भ्रमण कर रही हैं। इसी कड़ी में सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत के गयासपुर गांव ,साईं पुर ,बघुनुआ पंचायत नोनिया पट्टी,सुहाई गांव की जनता की समस्याओं को जाकर के नजदीक से सुनने और जानने का काम की माननीय विधायक के समक्ष कई एक जनता ने अपनी समस्याएं रखी ।जिसमें कुछ समस्या की त्वरित निष्पादन किया गया ।साथी कुछ समस्याओं की संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने की बात कही गई भ्रमण के दौरान जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ बिहार प्रदेश के नेता एवं विधायक पति अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता के विश्वासों पर निरंतर खरा उतरने का मैं प्रयास करते रहता हूं आप सबको कोई समस्या नहीं हो इसलिए मैं दिन रात काम करते रहता हूँ । इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती ने प्रखंड प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रनाथ के पावन पवित्र धरती महेंद्रनाथ विवाह भवन में 26 तारीख को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। बैठक में प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र शाह पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह अवधेश तिवारी शैलेंद्र तिवारी पप्पू पटेल प्रभुनाथ सिंह कामेंद्र सिंह युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शेखर सिंह प्रभात कुमार सिंह हीरालाल माझी भूपेंद्र राम कौसर खान दिलीप साह विनोद यादव नीलमणि दुबे उपेंद्र प्रसाद मोहनराम भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार सिंह सोनू सिंह संजय साही काफी संख्या में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।




Recent Comments