समस्तीपुर:मिक्चर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,पसरा सन्नाटा
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर में सड़क निर्माण कार्य कर रहे (30) वर्षीय मजदूर की मौत मिक्चर मशीन की चपेट में आकर हो गयी।मृत मजदूर की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर निवासी चंदन सहनी के रुप में कि गयी।मजदूर चंदन हसनपुर में ही रहकर सड़क निर्माण करवा रहे ठाकुर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से काम करता था।घटना के बाद मौके पर पहुँची हसनपुर थाना ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।