
समस्तीपुर:आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण को थानाध्यक्ष ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन।
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
अंगारघाट/समस्तीपुर :
अंगारघाट थाना परिसर में शिव जी राम एवं शिव नन्दन राम ने चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन आमरण अनशन रविवार को शुरू किया था।आज सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।अनशनकारियो की प्रमुख मांगों में अंगारघाट थाना कांड संख्या 43/2018 के मुख्य अभियुक्त रणबीर मिश्रा उर्फ रणू मिश्रा को गिरफ्तार करने, कांड संख्या 44/2018 को फर्जी बताते हुए उसे असत्य करार देने सहित पीड़ित महादलित परिवार को पांच लाख रुपए मुआवजा देने एवं रणबीर मिश्रा को फर्जी जख्म प्रतिवेदन बनाने वाले डाक्टर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालिन आमरण अनशन शुरू किया गया था।दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा चार सूत्री मांगों पर कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा और मुआवजे की राशि के लिए अनुशंसा कि गई है। मौके पर जिला परिषद सामाजिक न्याय समिति के सदस्य महावीर पोद्दार, पूर्व मुखिया राम लवलिन राय, मुकेश राम, शिव लाल भारती, चन्दन राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments