मशरक(सारण)।मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय,मशरक में “बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत धरती को बचाने के संकल्‍प के साथ पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अन्तर्गत उच्च विद्यालय मशरक के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल ने पौधारोपण किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम कोरोना संक्रमण व बाढ़ के संकट के कारण विस्तृत रूप से आयोजित नहीं किया जा रहा है।साथ ही इसमें विद्यालय के बच्चों को भी शामिल नहीं किया जा रहा है।बिहार पृथ्वी दिवस पर राज्य भर में 2.51 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक में पौधारोपण किया जा रहा है,जिसके लिए पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पौधे उपलब्ध करा दिए हैं। *वहीं दूसरी ओर विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य का हरित आवरण बढ़ाना है।इसे वर्तमान 15 फीसद से बढ़ाकर 17 फीसद करना है।पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भूजल में वृद्धि के लिए करीब 38 हजार हेक्टेयर भूमि में चेक डैम व तालाब आदि बनाकर जल संरक्षण की भी व्यवस्था करेंगे।* *उक्त अवसर पर शिक्षक संजय कुमार सिंह,विजय कृष्ण त्रिपाठी,शत्रुघ्न कुमार,रामप्रवेश पंडित,महेश कुमार पोद्दार तथा परिचारक राजकुमार प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।*