🔴मां काली की अश्रुपूर्ण विदाई !प्रतिमा विसर्जन में हजारों महिला-पुरुषों ने लिया भाग🔴

👈कुमार साजन” दैनिक खोज खबर “चौसा (मधेपुरा)👉


चौसा प्रखंड अंतर्गत कई जगहों पर मां काली का पूजन अर्चन किया गया ।वही चौसा पश्चिमी, लौआलगान ,अरजपुर, बसैठा आदि जगहों पर सुंदर सुसज्जित काली मां की प्रतिमा को स्थापित कर भव्य पूजन किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी सफल रहा। वहीं चौसा पश्चिमी में स्थापित मां काली की प्रतिमा विसर्जन रविवार को ग्रामीणों के द्वारा अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। तत्पश्चात प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाएं ग्रामीण गायन के साथ आंखों में आंसू लेकर मां की विदाई देते  दिखाई दिए । 
वही ग्रामीणों द्वारा भक्ति संगीत गायन के साथ मां की महिमा गायन करते हुए प्रतिमा विसर्जन में अपनी भागीदारी दी ।इस मौके पर चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी इरफान अकबर, अंचलाधिकारी अजय कुमार, एवं थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ,मेला समिति के अध्यक्ष सूर्य कुमार पटवे,  पूर्व मुखिया श्रवन कुमार पासवान, राजकिशोर पासवान ,बिंदेश्वरी पासवान, रुपेश कुमार ,व्यास कुमार ,राहुल कुमार शर्मा, साजन कुमार के अलावा हजारों की संख्या में महिला पुरुष प्रतिमा की विदाई समारोह में अश्रुपूर्ण विदाई दी और वेद के एक वाक्य” पुनर्गमनाए च” वाक्य को दोहराते रहा।